नगर निगम के कर्मचारी इंदिरा मार्केट का निरीक्षण करते हुए।
मंडी। इंदिरा मार्केट में दुकान से गंदे पानी की निकासी के लिए बरामदे की खोदाई करने वाले दुकानदार को चालान के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ा है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामदे को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो हजार रुपये का चालान किया। इंदिरा मार्केट में नगर निगम ने दुकानों को किराये पर दे रखा है।
एक दुकानदार ने दुकान से गंदे पानी की निकासी के लिए बरामदे को खोदकर नाली बना दी है। नगर निगम की टीम ने वीरवार को निरीक्षण कर उक्त दुकानदार को चेतावनी दी कि अगर निकासी को बंद नहीं किया तो मामला नगर निगम के आयुक्त के ध्यान में लाया जाएगा। दुकान को सील किया जा सकता है। नगर निगम मंडी के पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया ने कहा कि इंदिरा मार्केट के बरामदे में खोदाई कर नाली बनाने वाले दुकानदार का चालान किया गया है। संवाद