फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक करोड़ से चकाचक होगी चैलचौक-बग्गी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चैलचौक क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। चैलचौक–बग्गी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 1.14 करोड़ रुपये की और राशि स्वीकृत हुई है। नौ किलोमीटर लंबी यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस राशि से सड़क पर रिटेनिंग वाल, ब्रेस्ट वाल, क्रैश बैरियर, ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इससे बारिश और भूस्खलन के दौरान सड़क स्थायी रूप से सुरक्षित रह सके। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बरसात और सर्दियों के मौसम में सड़क की स्थिति काफी खराब हो जाती है। जगह-जगह मिट्टी के कटाव और जलभराव से लोगों का सफर मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी परेशानी आती है। अब सरकार ने फंड स्वीकृत कर दिया है। इससे सड़क की हालत सुधरेगी।
विज्ञापन

सड़क के सुधरने से न केवल चैलचौक के लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि आसपास के पर्यटन स्थलों को भी लाभ मिलेगा। चैलचौक-बग्गी सड़क में शेष बचे कार्य का टेंडर भी खुल गया है। जल्द ही अधूरे कार्य को पूरा किया जाएगा।
उधर, नाचन के विधायक विनोद कुमार की ओर से इस सड़क को विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत शामिल किया गया था। इसके फलस्वरूप इस सड़क के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। इसी के परिणामस्वरूप यह सड़क आज क्षेत्र में उत्कृष्ट निर्माण कार्य का उदाहरण बन गई है।
विज्ञापन


....
वर्तमान में टेंडर 1.14 करोड़ रुपये का लगा है। इससे रिटेनिंग वाल, ब्रेस्ट वाल, ड्रेन, स्लैब कलवर्ट का एक्सटेंशन, पैरापिट, पेवर टाइल्स, रेन शेल्टर आदि कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद सड़क न केवल और अधिक सुरक्षित बनेगी बल्कि इसका सौंदर्य भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

-भावेश सैणी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग गोहर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें