28 फील्ड ट्रेनरों ने लिया प्रशिक्षण, आगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को देंगे प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी के बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का कार्य सितंबर में किया जाएगा, ताकि बर्फबारी और खराब मौसम से काम प्रभावित न हो। प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और व्यक्तियों की आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे।
यह कार्य थुनाग, टिक्कन, छतरी, थाची और बगाचनोगी के सभी क्षेत्रों तथा पधर, मंडी, बालीचौकी, चच्योट, निहरी, करसोग, कटौला, पांगणा और बगस्याड़ के चिन्हित क्षेत्रों में होगा। दूसरे चरण के लिए 28 फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय कार्यशाला डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई। ये ट्रेनर आगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। अधिकारियों ने बताया कि जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक जानकारी दर्ज कर जिले की अद्यतन जनसंख्या संबंधी आंकड़े जुटाए जाएंगे। स्नोबाउंड क्षेत्रों के नागरिक 31 अगस्त तक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाकर पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।