फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर हक की लड़ाई लड़ेगा हर कांग्रेस कार्यकर्ता : विदित

विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम का विकास बहकर पंडोह डैम पहुंचा : जगदीश रेड्डी
विज्ञापन

जंजैहली में सराज कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में साधा निशाना
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली में बुधवार को सराज कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि संगठन की नई ऊर्जा भाजपा के खिलाफ जनांदोलन का रूप लेगी। राहुल गांधी के विचारों को साथ लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

सराज कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेडी ने स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर क्षेत्र को विकास के नाम पर बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए अवैज्ञानिक निर्माण कार्यों के कारण क्षेत्र को आपदा का सामना करना पड़ा। आरोप लगाया कि सराज में जगह-जगह बड़े भवन खड़े कर दिए गए, जो अब वीरान पड़े हैं। जंजैहली में कर्ज लेकर बनाया गया पर्यटन होटल भी बाद में बेच दिया गया। जनता अब सब समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता उसकी जनविरोधी नीतियों का सच हर घर तक पहुंचाएंगे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें