फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस की जीत का बल्ह में जश्न, रैली निकाली, पटाखे फोड़े

Sat, 13 Jul 2024 06:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नेरचौक में जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी   संवाद
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर नेरचौक बाजार में कांग्रेसियों ने खूब जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इसके साथ जमकर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अगुवाई में कांग्रेसियों में नेरचौक बाजार में रैली निकाली। पूर्व मंत्री ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटियां दी थी, जिनमें से पांच गारंटी पूरी कर दी गई हैं। सरकार के पास 40 विधायक थे, अब फिर से 40 विधायक हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बार-बार कहते हैं कि सरकार अब गई है, तब गई लेकिन लोगों ने अपनी आस्था मुख्यमंत्री सुक्खू में जताई है। इस अवसर पर कुलदीप ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, नवीन राणा, सतीश ठाकुर, अश्वनी सैनी, अश्विनी वालिया, दिनेश नायक, भूपेंद्र गुलेरिया, रिंपल चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें