फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलद्वाड़ा कॉलेज में उपलब्धियों का उत्सव, मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ। समारोह में कांग्रेस नेता पवन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. श्याम सिंह ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब समां बांधा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर महाविद्यालय में आयोजित शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण रखा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पवन ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत तथा लगन के साथ शिक्षा अर्जित करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में कार्तिक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राधिका, सिमरन, रजनी, शीतल, निधि, कोमल, सौरभ, पल्लवी, मीनाक्षी, करण, अनु शर्मा, दीक्षा, मुस्कान और शिवानी सहित अन्य छात्र-छात्राएं को विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें