मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई मंडी की छात्राओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंजैहली में किया गया।
इसमें समृति, हेमपुष्पा, औश्रिति, आरोही, प्रिया और सन्ना ने स्वर्ण पदक हासिल किए। समृति और गुमती ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ये छात्राएं अब हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के डीपीई एवं कोच जितेंद्र कुमार यादव ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने विजेता छात्राओं और डीपीई को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।