फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर पलटी कार, दो मासूमों समेत सात घायल

Mon, 17 Aug 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हरियाणा के गुरुग्राम की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो मासूमों समेत सात लोग घायल हुए हैं। मंडी- पठानकोट हाईवे पर शानन प्रोजेक्ट की रेजर वायर के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे गुम्मा के छाणंग निवासी मां और बेटी भी जख्मी हुई हैं। इनमें सात साल सात्विकता की टांग और शरीर अन्य हिस्सों में गहरी चोटों के देखते हुए मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया है, जबकि माता वंदना को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार लग्जरी कार ने गुम्मा के छाणंग की ओर जा रही स्कूटी को पहले टक्कर मारी। इसके बाद कार लोहे की रेलिंग से टकराने से हाईवे के बीच पलट गई। एयरबैग समय पर खुल जाने से कार सवार सभी पर्यटकों की जान बच गई ।

घायलों में कार सवारों की पहचान दो साल की बेदा और पायल, संजीव (32) मोहित बतलानी (36 ) रेनू वर्मा (32) निवासी 2615, अंनसल इस्टेट, एफ ब्लाॅक गुरग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। इस कारण हाईवे पर यातायात एक घंटे तक ठप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहा। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें