फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लावारिस पशुओं को बचाते ब्यास में गिरी कार

विज्ञापन
मंडी-कुल्लू मार्ग पर थलौट (शारानाला) के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवार
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। मंडी-कुल्लू मार्ग पर थलौट (शारानाला) के पास मंगलवार को लावारिस पशुओं को बचाते समय हुए हादसे में एक कार ब्यास नदी में गिर गई। कार में दो युवक सवार थे। एक पालमपुर तथा दूसरा चंबा जिले का रहने वाला है। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार के आगे लावारिस पशु आने पर कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाई और अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार से पीछे बस आ रही थी। बाद में एचआरटीसी के चालक और परिचालक ने दोनों युवाओं को बाहर निकाला। घटना का पता चलते ही औट पुलिस भी पहुंच गई थी। औट थाना प्रभारी ने बताया कि लावारिस पशुओं के आगे आने की वजह से हादसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें