सुंदरनगर (मंडी)। जिलाधीश मंडी अपूर्व देवगन ने एसडीएम सुंदरनगर की संस्तुति पर संशोधित अधिसूचना जारी की है। इसमें सुंदरनगर कस्बे में नए ऑटो रिक्शा पार्किंग स्थल और ऑटो रिक्शा की पार्किंग संख्या प्रस्तावित की है। 2002 की अधिसूचना को संशोधित करते हुए उपमंडलीय अस्पताल सुंदरनगर के समीप अब पांच की जगह 15 ऑटो पार्क किए जा सकते हैं।
न्यू बस स्टैंड सुंदरनगर में भी तीन के स्थान पर 15 ऑटो पार्क करने प्रस्तावित हैं। सुकेत टॉकीज (सिनेमा चौक) भोजपुर में और जीरो चौक बीबीएमबी में कोई भी ऑटो पार्क नहीं होगा। पहले इन स्थानों पर ऑटो पार्क किए जा सकते थे। संशोधित अधिसूचना में अब ओल्ड बस स्टैंड में, सिनेमा चौक नजदीक आउट गेट विश्राम गृह में और विश्राम गृह चौक नजदीक वाटर टैंक में 2-2, नरेश चौक में पांच और धनोटू में आठ ऑटो पार्क करना प्रस्तावित है। संवाद