फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के पास खाई में गिरी कार, चालक जख्मी

विज्ञापन
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर के नजदीक पातकू में सड़क से लुढ़की कार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर के नजदीक पातकू में शनिवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को टांडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनाली से जोगिंद्रनगर के सुज्जा अपने घर लौट रहा टैक्सी चालक सुरेश (40) पातकू के पास कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार खाई में गिर गई। रात के अंधेरे में किसी को भी सड़क हादसे की भनक नहीं लगी। पूरी रातभर वह वाहन में ही फंसा रहा।
रविवार सुबह पीएम मोदी के मंडी में होने वाले कार्यक्रम में जा रही पुलिस की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी तो चालक सुरेश बेसुध मिला।
इसकी सूचना सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाना को दी गई। पुलिस के जवानों और आसपास के लोगों की सहायता से घायल टैक्सी चालक को जोगिंद्रनगर अस्पताल उपचार के लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार दिलाकर टांडा मेडिकल कॉलेज, अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि हादसे में कार चालक घायल है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें