फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: हिमाचल को चैंपियन बनाने का ऋषि और प्रशांत का सपना हुआ साकार

Sun, 26 Dec 2021 10:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर

सार

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम ने बिलासपुर के लुहणू में स्थित राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट स्टेडियम में करीब 20 दिनों तक मैच का अभ्यास किया था। लगातार 20 दिन मैदान में पसीना बहाने के बाद टीम ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र रवाना हुई थी।
विज्ञापन
ऋषि धवन, प्रशांत चोपड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल को विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन बनाने का प्रशांत चोपड़ा और ऋषि धवन का सपना रविवार को साकार हो गया। जयपुर में रविवार को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को 11 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम ने बिलासपुर के लुहणू में स्थित राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट स्टेडियम में करीब 20 दिनों तक मैच का अभ्यास किया था। लगातार 20 दिन मैदान में पसीना बहाने के बाद टीम ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र रवाना हुई थी।

वहीं अभ्यास के दौरान अमर उजाला के प्रतिनिधि ने हिमाचल टीम के कैप्टन ऋषि धवन और खिलाड़ी प्रशांत चोपड़ा से विशेष बातचीत भी की थी। इस बातचीत में दोनों ने बताया था कि उनका सपना हिमाचल को विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनाना है। वहीं ऋषि धवन ने रविवार को यह सपना साकार कर दिया।
विज्ञापन


हिमाचल की इस ऐतिहासिक जीत से जिला के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। युवा दिन भर फोन पर मैच देखते रहे।  क्रिकेट खिलाड़ी विनेंद्र डोगरा ने बताया कि प्रदेश के लिए आज बहुत बड़ा दिन है।  प्रशांत रघु ने प्रदेश टीम की इस शानदार जीत पर बधाई दी। अंकित शर्मा ने भी क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें