फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्कल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

Wed, 12 Oct 2016 06:34 PM IST
मंडी
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर वाया धर्मपुर-कोटली नेशनल हाईवे पर हुक्कल के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट में लाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को आल्टो कार एचपी 28-7698 लावारिस पशुओं को बचाने के लिए सड़क से करीब पांच सौ फीट नीचे नाले में जा गिरी। कार में सवार अभिषेक (20) और होशियार सिंह (19) वर्ष घायल हो गए। कार गिरने की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस तथा सरकाघाट पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल में पहुंचाया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने कहा कि प्राथमिक जांच में लावारिस पशु घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें