फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल परिसर में खुलेगी कैंटीन

Tue, 04 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग के परिसर में कैंटीन खोली जाएगी। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भोजन-पानी की सुविधा मिल सकेगी। मंगलवार को आयोजित आरकेएस (रोगी कल्याण समिति) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम गौरव महाजन ने की। इसमें स्थानीय विधायक दीपराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अस्पताल में स्थापित नई एक्स-रे मशीन के लिए यूपीएस खरीदा जाएगा, ताकि मशीन की सेवाएं बिना रुकावट दी जा सकें। इसके अलावा लैबोरेटरी में विभिन्न मशीनों और उपकरणों की खरीद को भी स्वीकृति दी गई। समिति ने इस बात पर जोर दिया कि अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर समय-समय पर मजबूत किया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।
एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और समिति द्वारा पारित ये निर्णय मरीजों की सुविधा में बड़ी भूमिका निभाएंगे। बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने समिति सदस्यों को वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं आगामी आवश्यकताओं की जानकारी दी। बैठक में समिति सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें