फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीएड में दाखिले को उमड़े अभ्यर्थी, पहले दिन 300 से अधिक सीटें भरीं

Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑफलाइन काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन 300 से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने से अभ्यर्थियों में बीएड के प्रति उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि मंडी और कुल्लू जिले के करीब 12 निजी बीएड महाविद्यालयों की 1,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 27 से 31 जुलाई तक प्रथम चरण की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
विश्वविद्यालय का प्रयास नए शैक्षणिक सत्र को समयबद्ध तरीके से शुरू करना है, ताकि शिक्षण कार्य और आगामी सेमेस्टर परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकें। बीएड प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन ही 300 से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि यही रुझान आगामी दिनों में भी जारी रहा तो प्रथम चरण की काउंसलिंग के दौरान ही मंडी और कुल्लू के सहभागी महाविद्यालयों की अधिकांश सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें