मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी के एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की एयर विंग की एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) सुमन पंडित ने बताया कि विद्यालय के 21 कैडेट ने शिविर में भाग लिया। विद्यालय के कैडेट्स ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, बास्केटबाल (बालक वर्ग) में द्वितीय स्थान तथा 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कैडेट महक ने अपनी तेज रफ्तार से सबको प्रभावित किया और स्टार स्प्रिंटर के रूप में उभरकर अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणा बनीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने एएनओ सुमन पंडित सहित सभी प्रतिभागी कैडेट्स को बधाई दी। संवाद