फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की भाषा दक्षता बढ़ाने का प्रयास : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी में भाषा विकास ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं की भाषा दक्षता बढ़ाना, रचनात्मक कार्य, सुनने, बोलने, पढ़ने तथा दूसरी भाषाओं को सीखने की क्षमताओं का विकास करना रहा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें मूल अभिवादन और अभिव्यक्तियां, अक्षर, संख्याएं, हस्ताक्षर, रोल प्ले के माध्यम से सड़क यातायात नियमों को समझना, नृत्य, स्थानीय व्यंजन, इतिहास और भूगोल का ज्ञान, वास्तविक जीवन वार्तालाप अभ्यास इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें