फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग बाजार में शीघ्र किया जाएगा बाईपास का लोकार्पण

विज्ञापन
करसोग बाजार में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने को लेकर चर्चा करते विधायक हीरा लाल ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग बाजार में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। यहां जोहड़ में स्थित बाल विकास अधिकारी कार्यालय के समीप से बरल इमला पुल तक करीब 60 लाख की लागत से बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

यह अगले सप्ताह जनता को समर्पित किया जाएगा। इस महीने उद्घाटन करने से पहले विधायक हीरालाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाईपास का निरीक्षण किया। जनता को समर्पित किए जाने के बाद मालवाहक वाहनों को बाजार से होकर आने जाने की अनुमति नहीं होगी।
करसोग बाजार से केवल छोटे वाहन ही आ जा सकेंगे। इससे लोगों को बाजार में यातायात जाम से राहत मिलेगी। उपमंडल में ट्रैफिक दबाव की वजह से लोगों को रोजाना दिक्कतों से जूझना पड़ता है। जाम में फंसने से वाहन चालकों का भी कीमती समय बरबाद होता है। यही नहीं इससे बाजार में कारोबार पर भी असर पड़ता है। इसे देखते हुए जनता लंबे समय से बाईपास की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

अगले सप्ताह बाईपास के रूप में जनता को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सन्नी शर्मा, अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार भारद्वाज, सहायक अभियंता छवींद्र कुमार शर्मा, भाजपा अध्यक्ष कुंदन ठाकुर और पंचायत समिति अध्यक्ष भास्करानंद शर्मा उपस्थित थे।
विधायक हीरालाल ने बताया कि बाईपास को अगले सप्ताह जनता को समर्पित किया जाएगा। अधिकारियों की टीम के साथ बाईपास का निरीक्षण किया है। पाई गई कमियों को दूर करने के लिए कहा गया है। अब बसों सहित मालवाहक वाहन बाईपास होकर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें