फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वेस्ट से बेस्ट तैयार कर कोठी की महिलाएं दूसरों के लिए बनीं मिसाल

Sun, 18 Aug 2024 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पधर की पंचायत डलाह के कोठी गांव में वेस्ट से उत्पाद तैयार करती महिलाएं। जागरूक पाठक
विज्ञापन
समूह को 17,500 रुपये की आर्थिक मदद मिली तो अब सालाना कमा रहे एक लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। गांवों और शहरों में पढ़ी लिखी महिलाएं स्वरोजगार से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला के उपमंडल पधर की पंचायत डलाह के गांव कोठी की महिलाओं ने 2011 में मात्र 17,500 रुपये से स्वयं सहायता समूह का गठन किया था। अब उक्त गांव की महिलाएं वेस्ट से बेस्ट तैयार कर स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं।
स्वयं सहायता समूह के रूप में संगठित ये महिलाएं अचार, बांस से बनीं टोकरी, किरडु के साथ ही आजकल राखी के त्योहार में घर के वेस्ट मटीरियल से राखी बना रही हैं। इन सभी उत्पादों से उन्हें सालाना लगभग 1 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है। इससे वे आत्मनिर्भर हो रही हैं।
विज्ञापन

समूह की सदस्य अंजली कुमारी, कामेश्वरी और कुसुमा बताती हैं कि उन्होंने 2011 में समूह का गठन किया, जिसमें 9 सदस्य हैं। पहले वह केवल बचत ही करती थीं, लेकिन बाद में प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें 15 हजार रुपये का रिवाल्विंग फंड मिला और 2500 रुपये स्टार्टअप फंड मिला। इसके बाद ग्रुप की महिलाओं ने आय बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे कार्य शुरू किए। समूह की महिलाओं ने मिलकर बांस से बने उत्पाद जैसे टोकरी, किरडु और खाने के लिए बड़ियां व अचार का उत्पादन शुरू किया। आजकल वे राखी के त्योहार के लिए घर के वेस्ट मैटीरियल से राखी बना रहीं हैं, जिसे पधर में द्रंग ब्लॉक की तरफ से दी गई हिम ईरा शॉप में बिक्री के लिए रखा गया है। द्रंग ब्लॉक में राखी का स्टाल भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन


कोट्स
द्रंग ब्लॉक में 613 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं जिन्हें सरकार की तरफ से 15 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड और 2500 रुपये स्टार्टअप फंड मिला है। सभी महिलाएं स्वयं समूहों के जरिये आत्मनिर्भर हो रही हैं।
-विनय चौहान, खंड विकास अधिकारी, द्रंग ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें