फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी 24 घंटे में खाली करें पड्डल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महाशिवरात्रि मेले के लिए पड्डल में डटे कारोबारियों को 24 घंटे के भीतर मैदान को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन और नगर निगम ने कहा कि मैदान खाली नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपने आदेशों में नगर निगम और प्रशासन ने सख्त लहजे में कारोबारियों को 24 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन

कहा कि अगर उन्होंने अपना सामान नहीं समेटा और मेला मैदान खाली नहीं किया तो प्रशासन और नगर निगम सख्ती से निपटेगा। सामान भी जब्त किया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर निगम के आयुक्त एवं एडीएम राजीव कुमार ने कहा कि मैदान को 23 मार्च तक खाली करने के निर्देश दिए थे। अभी तक मैदान को खाली नहीं किया गया है। अब मैदान को खाली करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2 मार्च से आठ मार्च तक मनाया गया लेकिन कारोबारी अभी भी डटे हुए हैं। ऐसे में मैदान में होने वाली कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें