फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर-बरडाना-तरोहला रिछली सड़क पर 6 माह से बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ने विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की धर्मपुर बरडाना तरोहला ध्वाली रिछली सड़क पर पिछले करीब छह महीनों से परिवहन निगम की बस सेवा बंद है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों, स्कूल- कॉलेज आने जाने, अस्पताल जाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और संबंधित प्रशासन से इस मार्ग पर तुरंत बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पहले इस सड़क पर सुंदरनगर डिपो सहित अन्य लोकल रूटों की एचआरटीसी बसें नियमित रूप से चलती थीं, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलती थी। इस सड़क से बरडाना, तरोहला, ध्वाली, रिछली सहित कई गांव सीधे जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी, बुजुर्ग, महिलाएं तथा कर्मचारी रोजाना धर्मपुर, सुंदरनगर और अन्य स्थानों पर आते जाते हैं। बस सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द बस सेवा बहाल न की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें