फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन तैयार, सीएसडी कैंटीन नहीं हुई शिफ्ट : प्रवीण

विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक।
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल ने शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन विचित्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। लीग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक प्रकाश राणा ने मुख्यातिथि के रूप में आना था, लेकिन दिल्ली में चुनाव के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

लीग के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने लीग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कहा कि सीएसडी कैंटीन का भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि 2013 से लीग का संचालन किया जा रहा है। अभी तक कैंटीन को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस संबंध में अधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री और मंडी के सांसद से कैंटीन भवन को जल्द शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि मंडी में तैनात कैंटीन मैनेजर ने अभी तक मामले पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल ने कैंटीन को जल्द से जल्द शिफ्ट करने की मांग की है। लीग ने अधिकारियों से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें