फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री ममलेश्वर महादेव मंदिर में बूढ़ी दिवाली 23 को

विज्ञापन
मंडी के करसोग में आयोजित होने वाली बूढ़ी दिवाली पर ममलेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान देव लैढी औ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। देवों के देव श्री ममलेश्वर महादेव मंदिर करसोग में बूढ़ी दिवाली का पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा। हर वर्ष दिवाली के एक महीने बाद अमावस्या की रात को यहां पर हर्षोल्लास के साथ बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है।
विज्ञापन

इसके आयोजन को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मान्यता है कि जब श्री राम अयोध्या को वनवास से लौटे थे तो इसकी जानकारी एक माह बाद यहां के लोगों को मिली। इसी खुशी में यहां पर एक महीने बाद बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। इस पावन मौके पर मंदिर के मुख्य द्वार के पास देव परंपरा अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का स्वागत किया जाएगा।
बूढ़ी दिवाली पर ममलेश्वर महादेव मंदिर में ममलेश्वर महादेव, देव लैढी और नाग कजौणी भी देेव रथ के साथ यहां विराजमान रहेंगे। शाम के समय भव्य आरती के आयोजन किया जाएगा। पूरी रात देव गुर सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। मंदिर के प्रधान हंसराज का कहना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बूढ़ी दिवाली का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। बूढ़ी दिवाली के अगले दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें