फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीएसएल स्कूल पंडोह फिर बच्चों की चहल-पहल से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
250 बच्चों के प्रवेश के साथ नई शुरुआत, डीएवी के संचालन से शिक्षा को मिली नई उड़ान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। पंडोह स्थित बीएसएल स्कूल, जो पिछले लगभग सात वर्षों से बंद होने की कगार पर था, अब फिर बच्चों की चहल-पहल से गुलजार हो गया है। कभी इस स्कूल में 300 से अधिक छात्र अध्ययन करते थे, लेकिन समय के साथ हालात ऐसे बिगड़े कि यहां केवल 2 छात्र और 3 शिक्षक ही रह गए थे।

अब इस स्कूल को डीएवी प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया है, जिसके बाद शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। वर्तमान में स्कूल में लगभग 250 छात्रों ने दाखिला लिया है, जिससे परिसर में फिर से रौनक लौट आई है। यह विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से यह मुद्दा उठाया जा रहा था। स्थानीय निवासी चंद्रमणि, अजय और पंकज ने बताया कि उन्होंने इस विषय को कई बार बीबीएमबी के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा था। अब जाकर इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई वर्षों से छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिसका मुख्य कारण बीबीएमबी द्वारा नए शिक्षकों की भर्ती न किया जाना माना जाता है। शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मंडी भेजने पर मजबूर होना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना कपूर ने बताया कि वर्तमान में 250 छात्रों का प्रवेश हो चुका है और आने वाले समय में इस संख्या के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें