फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कॉलेज छात्रा हत्याकांड के बाद भाजयुमो का प्रदर्शन, सीएम से इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
छात्रा हत्याकांड के खिलाफ सरकाघाट में नारेबाजी कर प्रभावितों को मुआवजा की मांग करते हुए वि​भिन्
विज्ञापन
मंडी में धरना-प्रदर्शन कर सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

भाजयुमो ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को बताया जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज छात्रा की हत्या की घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने धरना-प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल मंढोत्रा ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में माफिया, गुंडागर्दी और नशे का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि चिट्टा जैसे नशे गांवों तक फैल रहे हैं, जबकि बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें