नगवाईं (मंडी)। लारजी डैम में वीरवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही औट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी के शवगृह में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष है और उसकी लंबाई लगभग पांच फीट पांच इंच है। मृतक ने शर्ट और पैंट पहन रखी थी, जबकि सिर पर हरे रंग की पहाड़ी टोपी थी। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजन या परिचित लापता है और उसका हुलिया इससे मिलता-जुलता है, तो पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे। संवाद