फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पांच माह बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पहुंची बीपी की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉक खत्म होने से मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ रही थी दवा, अब मिलेगी निशुल्क सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में करीब पांच माह से चली आ रही बीपी की दवाई की कमी आखिरकार दूर हो गई है। अस्पताल की फार्मेसी में दवाई की नई खेप पहुंचने के बाद मरीजों को अब उपचार के साथ निशुल्क दवा भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

दवाई उपलब्ध न होने से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा था। चिकित्सकों की ओर से दवा लिखे जाने के बावजूद फार्मेसी में स्टॉक नहीं होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से दवाई खरीदनी पड़ रही थी। इस दौरान कई मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष भी समस्या उठाई थी। बुधवार को दवाई का स्टॉक पहुंचने के बाद फार्मेसी में वितरण शुरू कर दिया गया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि आपूर्ति करने वाली कंपनी की ओर से ऑर्डर पूरा करने में देरी हुई थी। अब बीपी की दवाई अस्पताल को प्राप्त हो गई है और मरीज निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें