बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत समैला में 21 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर करेंगे।
समैला पंचायत की प्रधान इंदिरा देवी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन 17 अगस्त को होना था लेकिन किन्हीं कारणों से यह आयोजन नहीं हो सका।
अब यह शिविर 21 अगस्त को सुबह 10 से सायं 4 बजे तक पंचायत में किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आम जनता से आग्रह किया है कि स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान करें। संवाद