फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांग्रेस सरकार के खिलाफ सुंदरनगर में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी सुंदरनगर मंडल प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
झूठी गारंटियों का हिसाब दे सुक्खू सरकार : जम्वाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। तीय जनता पार्टी सुंदरनगर मंडल ने शनिवार को विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और जनता पर लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में भारभाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रेस्ट हाउस से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक और भोजपुर बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता को गारंटियों के सपने दिखाए लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को मिलने वाली सुविधाओं को ही प्रभावित करने का काम किया गया। हिमकेयर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित हुई है और सहारा योजना का लाभ भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। जनता को मिलने वाली कई राहत एवं कल्याणकारी सुविधाएं लगातार कमजोर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार जनता को सुविधाएं देने से पीछे हट रही है तो दूसरी ओर टैक्स और सेस का बोझ डालकर आम आदमी की जेब पर भार बढ़ाया जा रहा है। महंगाई से पहले ही परेशान प्रदेशवासियों पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। सरकार को झूठी गारंटियों का हिसाब जनता को देना चाहिए। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को पांच लाख रोजगार देने की गारंटी दी थी लेकिन आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। युवाओं को भांग और लॉटरी जैसी गतिविधियों की ओर धकेलने का माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें