फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चौंतड़ा में नशे के खिलाफ गरजे भाजपाई, निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही सरकार : प्रकाश राणा
विज्ञापन


...
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। भाजपा ने नशे के खिलाफ वीरवार को चौंतड़ा में रैली निकाली। रैली के माध्यम से नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। विधायक प्रकाश राणा ने शादी समारोह में नशाबंदी पर शगुन के तौर पर 11 हजार रुपये देने का एलान किया। रैली के बाद एसडीएम मनीश के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर नशे के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने का आग्रह किया।
विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की लत युवाओं में बड़ी तेजी से फैलती जा रही है। प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्हाेंने नशे के बढ़ते धंधे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई। कहा कि नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। कहा कि युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है और हमें इस पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा। भाजपा सभी 131 बूथों में नशा मुक्ति अभियान शुरू कर रही है। इसका आगाज चौंतड़ा से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि प्रदेशस्तर पर नशे के विरुद्ध सशक्त और व्यापक नीति बनाई जाए, युवाओं के लिए नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों को अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाएं, समाजसेवी संस्थाओं को इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें