फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में परखे नेताओं पर ही भाजपा ने लगाया दाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के पंद्रह वार्डों में भाजपा ने नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों के नाम के पत्ते खोले हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिला की नई नवेली नगर निगम में भाजपा में बेशक नए चेहरे ज्यादा हैं, लेकिन नगर परिषद में परखे नेताओं पर भी भाजपा ने दांव खेला है।
विज्ञापन

मंडी नगर निगम का चुनाव में जीत ऐसे ही पांच अनुभवी चेहरों की प्रतिष्ठा का भी सवाल होगा। जिनमें नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष रह चुके पुरानी मंडी से वीरेंद्र भट्ट और मंगवाई से विशाल ठाकुर, वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और नगर परिषद की अध्यक्ष पैलेस कॉलोनी दो से सुमन ठाकुर के अलावा सिटिंग पार्षदों में भगवाहन मोहल्ला से माधुरी कपूर और सुहड़ा मोहल्ले से नेहा शामिल हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों के लिए दस नए चेहरे भी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें