फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक रैली निकाल शहरवासियों को हिंदू नववर्ष की दी बधाई

Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सेरी मंच मंडी से हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक बाइक रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते न
विज्ञापन
मंडी। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी की ओर से शनिवार दोपहर बाद तीन बजे सेरी मंच से मंडी शहर में बाइक रैली निकाल लोगों को नववर्ष की बधाई दी गई।
विज्ञापन

सनातनी झंडे लगाकर करीब 25 बाइकर ने इस रैली में भाग लिया। बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर स्वयं नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट ने भी बाइक रैली में भाग लिया। धर्म संघ के संयोजक नीरज हांडा ने बताया कि सेरी मंच से शुरू हुई बाइक रैली महामृत्युंजय चौक से होकर नए सुकेती पुल, आईटीआई चौक, पड्डल गुरुद्वारा, भ्यूली, पुरानी मंडी होकर खलियार और वापस पुरानी मंडी, भ्यूली होकर सकोढी चौकी से वापस सेरी मंच तक रैली निकाली।
शहरवासियों को हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए रविवार को सेरी मंच पर आयोजित होने वाले नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया। समारोह की पूर्व संध्या पर धर्म संघ की ओर से शनिवार सायं छह बजे सेरी मंच पर विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर रस्म निभाई गई। इससे पूर्व सेरी मंच सड़क को नगर निगम की मदद से पानी से धुलाई की गई।
विज्ञापन

गोबर से लिपाई करने के बाद प्राकृतिक लोस्टी व मकोल से रंगोली डालकर सजाया गया। बाइक रैली के दौरान पार्षद हरदीप सिंह राजा, पार्षद कृष्ण भानू, वीरेंद्र आर्य, धर्म संघ के मुख्य सलाहकार डॉ. ओमराज, महासचिव जीसी सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें