फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई प्रशिक्षुओं की बाइक रैली अटल टनल के लिए रवाना

विज्ञापन
बाइक रैली में भाग लेते आईटीआई प्रशिक्षु। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंद्रनगर के प्रशिक्षुओं की बाइक रैली को तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने शुक्रवार को आईटीआई मंडी चौक से हरी झंडी दिखाकर अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले निकाली गई झंडा यात्रा बाइक रैली में आईटीआई जोगिंद्रनगर के 51 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। निदेशक विवेक चंदेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में राष्ट्र भक्ति की भावना को बढ़ावा देना तथा रैली के रास्ते में पड़ने वाले तकनीकी संस्थानों एवं अन्य रमणीक स्थानों के दर्शन करवाना है।
रैली में भाग लेने वाले प्रशिक्षु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर, मंडी तथा शमशी में भी अनुदेशकों और प्रशिक्षुओं से रूबरू होंगे। इसके बाद प्रशिक्षु अटल टनल का दौरा कर उसे बनाने की विधि तथा डिजाइन का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य हितेश शर्मा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। इससे पहले तकनीकी शिक्षा निदेशक ने आईटीआई मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें