फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निगम की बड़ी कार्रवाई, फुटपाथ पर सजाई 23 रेहड़ी-फड़ी हटाईं

Wed, 26 Jun 2024 07:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सकोडी चौक के पास से रेहडियों को हटाने के बाद सामान ले जाते निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मंडी। बरसात से पहले नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में फुटपॉथ पर अनाधिकृत तौर से लगाई रेहड़ी-फड़ी को हटा दिया। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा की अगुवाई में टीम ने सकोडी चौक से 12, गांधी चौक और चौहाटा बाजार से 5-5 और सब्जी मंडी से अनाधिकृत तौर पर लगाई एक रेहड़ी-फड़ी वाले को हटा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम के समय शुरू की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इस दौरान सकोडी चौके से 12 रेहड़ी फड़ी संचालकों का सामान भी जब्त कर लिया। निगम की इस कार्रवाई से रेहड़ी-फड़ी संचालकों में हड़कंप भी मच गया। सकोडी चौक में फुटपाथ पर रेहड़ियां होने के कारण लोगों को चलने में आ रही परेशानी और रोजाना लग रहे जाम की शिकायतों के बाद निगम की टीम हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई कर फुटपॉथ खाली करवा दिया। इस दौरान एक ट्रक सामान का जब्त किया गया।
सकोडी चौक पर फल की दुकानें सजाने वाले संचालकों को भी एक फुट रेहड़ी पीछे करने के निर्देश दिए गए। उधर, गांधी चौक और चौहाटा बाजार में भी शाम साढ़े 6 बजे निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेहड़ी संचालकों को हटा दिया। निगम का कहना है कि उक्त रेहड़ी संचालकों को कई दिन से उठने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद वह फुटपॉथ पर अपनी रेहड़ियां सजा रहे थे। इस मौके पर सह आयुक्त विकास शर्मा, सहायक अभियतां एचसी जसवाल, सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया समेत निगम के अधिकारी और पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन









अब चेतावनी नहीं सीधे कार्रवाई होगी



नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि शहर के फुटपॉथ पर अनाधिकृत रूप से फल सब्जी विक्रेता ने अधिकतर जगहों पर कब्जा कर लिया था। इसे लेकर रोजाना शिकायतें मिल रही थीं। लोगों की परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पहले कई बार इन्हें चेतावनी दी गई थी। उन्होंने सभी फल-सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी देते कहा कि शहर में कोई भी अनाधिकृत रूप से बैठता है तो अब उस पर कार्रवाई के साथ सामान जब्त किया जाएगा। शहर की सुंदरता को दाग लगने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें