फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुभु जोत टनल की डीपीआर का कार्य शुरू, दो लेन बनेगी : विक्रमादित्य

विज्ञापन
मंडी में वन मित्र यूनियन के सदस्य मोगों को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन
विज्ञापन
कहा-मंडी, गागल, चैलचौक और जंजैहली को जोड़ने वाली सड़क का काम भी जल्द होगा शुरू
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

मंडी के सेरी मंच पर फहराया तिरंगा, भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली। इंदिरा मार्केट परिसर स्थित शहीद स्मारक तथा सेरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।


समारोह में पुलिस, गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भव्य परेड प्रस्तुत की। इसके साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का संकल्प है कि हिमाचल प्रदेश का कोई भी क्षेत्र सड़क सुविधा से वंचित न रहे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हर गांव और बस्ती तक सड़क पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने शिल्हबुधाणी-भुभुजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना है। साथ ही एनएचएआई द्वारा इसे दो लेन सड़क में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडी और कुल्लू जिलों के लिए महत्वपूर्ण भुभु-जोत टनल के निर्माण से कांगड़ा से कुल्लू की दूरी लगभग 55 किलोमीटर कम हो जाएगी।
ग्रामीण विकास के संदर्भ में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अगले चरण में लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से 800 किलोमीटर सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। मंडी, गागल, चैलचौक और जंजैहली को जोड़ने वाली सड़क का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। साथ ही पुरानी सड़कों के रखरखाव के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आगामी वर्ष की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 500 किलोमीटर नई मोटर योग्य सड़कों का निर्माण, 1255 किलोमीटर क्रॉस ड्रेनेज कार्य, 950 किलोमीटर सड़कों की टारिंग और 47 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम मंडी की ओर से स्वच्छता जागरूकता के लिए तैयार गीत और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों, परेड में भाग लेने वाले दलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल, एसएसी-एसटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें