फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में भामा, भानु रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। धर्मशाला में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एमडीपीए की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के महासचिव सोहन सिंह ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक धर्मशाला में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

इसमें मंडी के विभिन्न श्रेणियों में 12 दिव्यांगों ने भाग लिया और पदक जीते। 100 मीटर दौड़ में भामा देवी प्रथम, आरती द्वितीय, लड़कों में भानु प्रताप प्रथम तथा अतुल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में बोधराज प्रथम, आशीष द्वितीय और शेर अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट में भामा देवी और शेर अली ने प्रथम, रोहित द्वितीय स्थान पर रहे।
जेवेलिन थ्रो में शेर अली प्रथम, फुटबाल में आशीष की टीम प्रथम, लांग जंप में भामा देवी और रोहित एवं उमेश प्रथम रहे। सभी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया है। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएसन के संस्थापक एवं महासचिव ललित ठाकुर और कांगड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र राणा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें