फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भेख्लीधार में घास काट रहे व्यक्ति पर झपटा भालू, किया लहुलूहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी में एक बार फिर से भालू के हमले की घटना सामने आई हैं। यहां पर लपास पंचायत के रोलिंग गांव के भेख्लीधार में वीरवार सुबह करीब छह बजे घास काट रहे हरजी राम 64 पुत्र दशोरी राम पर भालू ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। इस घटना में भालू ने उनकी टांग, बाजू और हाथ को पूरी तरह से नोच डाला है। वह जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरजी राम की पत्नी बरेसती देवी ने बताया कि वह वीरवार सुबह घर से भेख्लीधार स्थान घास लेने गए थे। अचानक मक्की के खेतों से ताक लगाए भालू ने उनके पति हरजी राम पर हमला किया। इस पर सभी मौजूद लोगों ने भालू को डंडों से प्रहार करके भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह उनको बुरी तरह से घायल कर चुका था। ग्रामीणों ने घायल को निजी गाड़ी से बरोट सीएचसी में पचार के लिए लाया गया, जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. आदित्य ने उनको जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया है। उधर, लपास पंचायत के प्रधान रमेश ने सरकार से मांग उठाई है कि जल्दी भालुओं के हमलों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें