फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज की 9 सड़कें अवरुद्ध, आज हो सकती हैं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। ताजा बर्फबारी से सराज घाटी में ठप सड़कों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बावजूद नौ सड़कें बर्फबारी से बाधित हैं। यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। शनिवार को इन सड़कों के बहाल होने की उम्मीद है। सड़कों पर बर्फ जमने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई है। ऐसे में ग्रामीण पैदल ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल जंजैहली के तहत जंजैहली-शिकारी माता, बूंग भलवाड़-रेशन- खौली, लंबाथाच-चीऊणी-चेत- शैटाधार, लंबाथाच- शिल्हीबागी-कल्हणी, गाड़ागुशैनी-टपनाली-घाट सड़क को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात हैं। कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे हुए हैं। बर्फ से अवरुद्ध सभी सड़कों को खोलने का प्रयास जारी है। उधर, औट उपमंडल की थलौट से पंजैहन-थाची-शैटाधार, खुहन से डीडर, थाटा से समलवास, मधुधार नलवागी सड़क अवरुद्ध रही। क्षेत्र में फिलहाल बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। शनिवार को सड़कें बहाल हो सकती हैं। उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि बर्फबारी से अवरुद्ध सड़कों पर चालक वाहन चलाने का जोखिम न उठाएं। फिसलन से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें