फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मतों से जीता पंस का अध्यक्ष पद

Thu, 21 Jan 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
30 सदस्यीय पंचायत समिति सुंदरनगर के चुनाव में भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर काबिज हो गई है। वीरवार को पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पंचायत समिति सभागार में चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम राजीव कुमार की अध्यक्षता में करवाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान के पद के लिए भाजपा समर्थित सलवाणा वार्ड से सदस्य सोहन सिंह ठाकुर और कांग्रेस समर्थित बरोटी वार्ड से सदस्य राजकुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित लेखराज डैनी और कांग्रेस समर्थित महादेव वार्ड से सदस्य कृष्णा देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों ओर से निर्धारित समय पर कोई भी नामांकन वापस न होने पर सदस्यों में मतदान करवाया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित सोहन सिंह ठाकुर को 16 मत के साथ विजयी घोषित किया गया और कांग्रेस समर्थित राजकुमार को 13 मत हासिल हुए। उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित लेखराज डैनी ने 18 मत हासिल कर जीत हासिल की। कांग्रेस समर्थित कृष्णा देवी को चुनाव में 12 मत हासिल हुए। पंचायत समिति में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के जीतने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


जीत के बाद अध्यक्ष सोहन सिंह और लेखराज ने जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्बाल व नाचन के विधायक विनोद कुमार के साथ मुलाकात इस जीत के लिए उनका आभार जताया। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रुप सिंह ठाकुर ने भी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष लेखराज को जीत के लिए बधाई देते हुए इसका श्रेय समस्त भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें