फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बंधना और अजय ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता में वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी की छात्रा बंधना कुमारी और डाइट मंडी के छात्र अजय ठाकुर की टीम विजयी रही। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सदर मंडी निर्वाचन कार्यालय की ओर से वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज मंडी में डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता के पहले चरण में चयनित विद्यार्थी फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए थे। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय मंडी की छात्रा सुभाषिनी और डाइट के छात्र दिशाल कुमार की टीम और वीजीसी मंडी के छात्र भाषिक राणा और जागृति बीएड कॉलेज के छात्र नवीन कुमार की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के छात्र सुजल ठाकुर और वीजीसी की छात्रा साक्षी वर्मा की टीम, आईटीआई के छात्र अक्षित ठाकुर और एसवीएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की कुमकुम पंडित की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता लाई जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
मानव शृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
मंडी के छोटा पड्डल मैदान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए एक मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला में आईटीआई, वीजीसी मंडी, डाइट, डीएवी, एसवीएम, केंद्रीय विद्यालय, जागृति बीएड कॉलेज, सरकारी स्कूलों की क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने आए विद्यार्थियों ने एक साथ खड़े होकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप और एक जून को वोट चिह्न बनाकर लोगों को जागरूक किया। एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो नवीन ठाकुर, अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी अशोक ठाकुर, सदर मंडी के नोडल अधिकारी सुभाष चंद और सूरजमनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें