फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बल्ह इलेवन और घट्टा इलेवन की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में खेली जा रही राजा हरि सेन स्मारक ट्रॉफी के तहत मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच बल्ह इलेवन और विलेजर टीम के बीच खेला गया। बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने 39 रन, अर्जुन ने 30 रन और लाभ सिंह ने 18 रन का योगदान दिया। विलेजर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल राणा ने 5 विकेट लिए, जबकि पंकू, निखिल और मनु ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में विलेजर इलेवन की पूरी टीम 109 रन ही बना सकी। गैरी ने 37 रन, मनु और राकेश ने 16-16 रन तथा धर्मपाल ने 13 रन बनाए। बल्ह इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीके ठाकुर ने 3 विकेट, हिमांशु ने 2 विकेट तथा लाभ सिंह और जतिन राजपूत ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बल्ह इलेवन ने 14 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच क्षत्रिय इलेवन और घट्टा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें क्षत्रिय इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। आशीष कृष ने 62 रन, जय ठाकुर ने 23 रन और आदित्य ने 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

घट्टा इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए शकुन सैनी ने 4 विकेट, सुशांत ने 2 विकेट और राघव बाली ने 1 विकेट लिया। जवाब में घट्टा इलेवन की टीम ने 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीप सिंह ने 37 रन, ललित कौशल ने 27 रन और अमित ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन

क्षत्रिय इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए जगदीश ने 3 विकेट, कृतेश ने 2 विकेट, जय ठाकुर और विशाल ने 1-1 विकेट लिया। इस प्रकार घट्टा इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें