फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पत्नियां प्रत्याशी, पतियों ने संभाली घर की बागडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर में 12 महिला प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में इस बार पत्नियों के चुनावी मैदान में उतरने से घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी अब पुरुषों के कंधों पर आ गई है। वे न केवल घरेलू कामकाज संभाल रहे हैं, बल्कि प्रचार का मोर्चा भी साथ-साथ संभाल रहे हैं। सात वार्डों में 12 महिला प्रत्याशियों के चुनावी दंगल में उतरने से मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। वहीं, पुरुषों की चुनावी भागीदारी में अपेक्षाकृत कम उत्साह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक होने के बावजूद उम्मीदवारों की संख्या कम है। वार्ड एक और चार, जो सभी वर्गों के लिए खुले हैं, उनमें केवल दो पुरुष उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह वार्ड छह में भी केवल दो पुरुष प्रत्याशी ही मैदान में उतरे हैं। वार्ड सात (शानन) में सबसे अधिक महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व पार्षद शीला और निर्मला के अलावा नए चेहरों में रीना और रितू शामिल हैं।
वार्ड छह (लोअर सेरी) में भी दो महिला प्रत्याशी किस्मत आजमा रही हैं। दोनों ही नए चेहरे हैं-पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल की पत्नी चंद्ररेखा और उनकी प्रतिद्वंद्वी शिवाली ठाकुर। शिवाली पूर्व पार्षद प्यार चंद की बेटी हैं। यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी प्रकार वार्ड चार (समलोट) में पूर्व पार्षद शिखा, जबकि वार्ड तीन (कॉलेज क्षेत्र) में नए चेहरे के रूप में अनिता चुनाव लड़ रही हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी के रूप में पूर्व पार्षद कमला ने भी नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दो में तीन महिलाओं के बीच कांटे की टक्कर
शहरी क्षेत्र की सरकाघाट सड़क से शुरू होकर गरोडू सीमा तक फैले वार्ड दो में तीन महिला प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमारी के साथ नए चेहरे सीमा शर्मा और नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष प्रेरणा ज्योति भी चुनाव लड़ रही हैं। नगर परिषद के सातों वार्डों में कुल 4041 मतदाता हैं। इनमें 1993 महिला और 2048 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें