फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को लगेगा देव बाला कामेश्वर मंदिर में भंडारा

Wed, 03 Jun 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के चांगर स्थित देव बाला कामेश्वर मंदिर का 14वां वार्षिक भंडारा 24 जून को आयोजित किया जाएगा। इस आशय का फैसला देव बाला कामेश्वर मंदिर में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश सेन ने की। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 23 जून को मंदिर में जगराते का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को सुबह भजन कीर्तन आयोजित होगा। जिसके बाद यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित दीपक धीमान, राजेंद्र सिंह सेन, प्रवीण कुमार, शैलजा, शांति देवी, सरस्वती देवी, दिनेश शर्मा, पूर्ण चंद, संजय सैनी, शीतल और प्रोमिला देवी सहित अनेक लोगों ने प्रस्ताव पारित कर मंदिर व उसके कपाट पुजारी द्वारा दिन के समय बंद रखने का कड़ा विरोध जताया है।

लोगों का कहना है कि मंदिर के प्रति स्थानीय लोगों की भारी श्रद्धा है। रोजाना यहां पर सैकड़ों लोग देव दर्शन को पहुंचते है। वहीं क्षेत्र में विवाह के उपरांत भी लोग मात्था टेकने को आते हैं परंतु मंदिर बंद होने के कारण उन्हें बिना दर्शनों के ही लौटना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि मंदिर को रोजाना दर्शनों के लिए खोला जाए जिससे लोग यहां पर आकर पूजा अर्चना कर सकें। बैठक में स्थानीय जनता से भी भंडारे में बढ़-चढ़ कर शिरकत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें