फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आज मंडी पहुंचेंगे बड़ादेव कमरूनाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलघराट में उपायुक्त मंडी राजदेवता माधोराय की छड़ के साथ करेंगे भव्य स्वागत
विज्ञापन


राजदेवता माधोराय से भव्य मिलन के बाद टारना में सात दिनों तक होंगे विराजमान

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मंडी जनपद के प्रधान देवता बड़ादेव कमरूनाग वीरवार को मंडी पहुंचेंगे। उनके मंडी पहुंचते ही छोटी काशी में ढोल-नगाड़ों की मीठी ध्वनियों से गूंज उठेगी। उनका भव्य स्वागत प्रशासन की ओर से डीसी करेंगे। वह राज देवता माधोराय की छड़ के साथ पुलघराट में पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे। इस बीच उनके साथ सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
भव्य स्वागत के बाद राजदेवता माधोराय और बड़ादेव कमरूनगा का भव्य मिलन होगा। बाद में परंपरा के मुताबिक बड़ादेव टारना स्थित अपने स्थान पर जाएंगे, जहां पर सात दिनों तक वह महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे। अगले दिन श्री देव माहूंनाग तरौर नाचन अपने लाव-लश्कर के साथ करीबन 2:30 बजे पुलघराट में पहुंचेंगे। पुलघराट के पास तहसीलदार सदर मंडी माधोराय जी की छड़ के साथ उनका भी स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

29 फरवरी को अपने मूल स्थान से हुए थे रवाना
बड़ादेव 29 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए अपने मूल स्थान से रवाना हुए थे। इस दौरान वह कमरुनाग, बल्हघाटी के नलसर, घट्टा, गागल, चंडयाल, बड़सू में यजमानों के घरों में ठहराव करते हुए बुधवार को मंडी रियासत की सीमा गुटकर में पहुंच गए। वीरवार को पुलघराट में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ादेव के साथ ये देवता भी पहुंचेंगे
वीरवार को बड़ा देव कमरूनाग के अलावा देव ढगांढू, देव शुकदेव थट्टा, देवी बगलामुखी, देवी बूढ़ी भैरवा, देव बूढा बिगल, देव झाथी वीर भी अपने-अपने लाव लश्कर के साथ मंडी पहुंच जाएंगे। बड़ा देव कमरूनाग के छोटी काशी में पहुंचने से पहले टारना माता मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्र की सफाई कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें