बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौर और चांबी में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित निपटान के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए गए।
खंड विकास अधिकारी मनोज कौशल ने बताया कि प्लास्टिक न केवल हमारे लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है, बल्कि पर्यावरण को भी प्रदूषित करता है। घरों से निकलने वाले प्लास्टिक को साफ करके एक बोरी में डालकर उसे पंचायत घर तक भेज कर स्थानीय ग्रामीण अपना कर्तव्य निभाएं। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत भौर के प्रधान हल्का राम ने भी लोगों को संबोधित किया। संवाद