मंडी। शहर से टारना मंदिर तक ऑटो में 100 रुपये किराया चुकाने के बाद भी श्रद्धालुओं को कुछ चालक मंदिर से 100 मीटर पीछे उतार रहे हैं। आपत्ति जताने पर ऑटो चालक तर्क दे रहे हैं कि भारी भीड़ के चलते उन्हें जाम में फंसना पड़ेगा। हालांकि सवारी से पूरा किराया ले रहे हैं। ऐसे में बड़ादेव कमरुनाग के दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्गों और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
कतारों में घंटों लगकर श्रद्धालुओं को बड़ादेव के दर्शन हो पा रहे हैं। यदि वीआईपी या वीवीआईपी दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो सुरक्षा कर्मी उन्हें सुविधा उपलब्ध करवाकर दर्शन करवा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं में रोष है। मंडी शहर निवासी कल्पना, सुनीता, धर्मी देवी, चंपा, कमला, संजय, केवल कृष्ण आदि का कहना है कि कुछ ऑटो चालक मनमानी कर उन्हें मंदिर से पीछे ही उतार रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
....
श्रद्धालुओं को टारना मंदिर तक पहुंचाने के लिए ऑटो यूनियन 70-80 रुपये किराया ले रही है। यदि किसी चालक ने किराया ज्यादा लिया है और सवारी को बीच रास्ते में उतारा है तो सवारी उसका नंबर बना कर यूनियन के पास शिकायत कर सकती है। इससे चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।
-कमलेश कुमार, प्रधान ऑटो यूनियन मंडी
00