फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीबीएमबी नहर के किनारे लगी रेलिंग चुराने का प्रयास

विज्ञापन
सलवाहन में बीबीएमबी नहर किनारे चोरों की ओर से काटी गई लोहे की रेलिंग । संवाद
विज्ञापन
बीबीएमबी नहर के किनारे लगी रेलिंग चुराने का प्रयास
विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर सामग्री छोड़ भागे चोर

दो माह में चोरी की तीसरी घटना से क्षेत्र में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी

बग्गी (मंडी)। बग्गी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सलवाहन पंचायत में बीबीएमबी नहर पर बने पाली फुट ब्रिज के पास चोर गिरोह ने रविवार देर रात करीब 1.30 बजे रेलिंग (क्रैश बैरियर) को चुराने का प्रयास किया। इससे पहले कि चोर अपने मंसूबों में कामयाब होते, स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए। काटे हुए लोहे के एंगल को भी चोर वहीं पर छोड़ गए।
मात्र दो माह में क्षेत्र में चोरी की तीसरी घटना से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नहर के किनारे रात को गश्त करने की मांग की है। सूचना मिलते ही बीबीएमबी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और चोर गिरोह की ओर से खोले गए एंगल को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इससे पहले चोर गिरोह ने नहर के किनारे बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से लगाई गई सोलर लाइटों पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं, गत माह फुट ब्रिज के ऊपर से गुजरने वाली जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन को चोर उखाड़कर ले गए थे। ग्रामीणों खूब राम, जगदीश, केशव, नेहा, चमारू, श्याम लाल, रोशन लाल और जीवन ने बताया कि दो-तीन माह से चोर गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों की ओर से चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। साथ ही उखाड़े गए लोहे के एंगल भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
वीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता कंसा अनुभाग, बीबीएमबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें