फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी नगर के 500 वर्षों की यात्रा पर होगा कला उत्सव

Sat, 14 Feb 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महा​शिविरात्रि महोत्सव के​ लिए मंडी के पड्डल मैदान में सज रही दुकानें। संवाद
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 के अवसर पर इस वर्ष मंडी नगर की 500 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण होने का गौरवपूर्ण उत्सव भी मनाया जा रहा है। देवभूमि हिमाचल की छोटी काशी मंडी में आयोजित होने वाला यह महोत्सव आस्था, परंपरा और लोक-संस्कृति का जीवंत संगम है। यहां देवी-देवताओं की सहभागिता के साथ देश-विदेश से कला, संगीत और जन-उत्सव का अनूठा स्वरुप देखने को मिलता है।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को स्मरणीय एवं जन भागीदारी से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से नगर निगम मंडी द्वारा मंडी कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शहर के ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थलों जैसे इंदिरा मार्केट, संकन गार्डन तथा आसपास के अन्य चयनित क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महाशिवरात्रि की आध्यात्मिक चेतना, मंडी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-देवताओं की परंपरा तथा आधुनिक सृजनात्मक अभिव्यक्ति को इन चित्रों के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकार भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 15 फरवरी को सायं 5 बजे तक अपने आवेदन अपनी पहले बनाई गई कलाकृतियों (आर्ट वर्क) के छायाचित्र सहित ई-मेल mandiartfestivalgmail.com पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त कलाकृतियों के छायाचित्र की विधिवत जांच एवं छंटनी उपरांत ही चयनित आवेदकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहित राठौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 फरवरी से आरंभ होकर 18 फरवरी को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों में से प्रथम तीन विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए क्रमशः 21,000 रुपये, 10,000 एवं 7,000 रुपये के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए दूरभाष नंबर 01905-222146, 7018264105 तथा 7888790292 (व्हाट्सएप) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें