फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छोटी काशी में आज पहली बार होगा साहित्य उत्सव, जाने-माने साहित्यकार और लेखक लेंगे भाग

Sat, 14 Feb 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले मंडी जिला में पहली बार साहित्य उत्सव होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष पर मंडी जिला प्रशासन 14 फरवरी को मंडी शहर के संकन गार्डन यानी ऐतिहासिक घंटाघर के नीचे इस एक दिवसीय साहित्य उत्सव को आयोजित करने जा रहा है। इस उत्सव में कई नामी साहित्यकार, लेखक और कलम के हुनरबाज भाग लेकर साहित्य पर चर्चा और मंथन करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है और इसका लोगो भी जारी कर दिया गया है। इस बार एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए छोटी काशी साहित्य उत्सव का आयोजन महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसमें मंडी के साहित्यकारों की उपलब्धियों एवं रचनाओं पर पांच पैनल डिस्कशन रखी गई हैं। इसके अलावा यहां की ललित कलाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। दिन भर चलने वाले इस साहित्य उत्सव का समापन शाम के समय गजल संध्या के साथ किया जाएगा।
उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी शहर सदियों से कला एवं संस्कृति का संवाहक रहा है। साहित्य के क्षेत्र में भी यहां के रचनाकारों ने उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस वर्ष महोत्सव में एक नया आयाम जोड़ते हुए 14 फरवरी को मंडी का प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जिसे छोटी काशी साहित्य उत्सव नाम दिया गया है।
विज्ञापन


पांच सत्रों में विविध विषयों पर चर्चा
उत्सव के अंतर्गत पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम सत्र में मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य विषय पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में कैमरा, मंडी कलम और रंगमंच के माध्यम से मंडी की कलात्मक अभिव्यक्ति पर संवाद आयोजित किया जाएगा। तीसरे सत्र में किस्सों की विरासत-लोक कथा से बाल कथा तक विषय पर विचार-विमर्श होगा। चौथे सत्र में युवा लेखन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर चर्चा की जाएगी जबकि पांचवें सत्र में प्राचीन पारंपरिक साहित्यिक शैलियों के विकास पर विमर्श होगा। इसके अतिरिक्त साहित्य क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सायंकाल गजल संध्या भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें