मंडी। फायर फॉर गोल्ड शूटिंग अकादमी के अर्पित सिंह ने सिरमौर में आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर यूथ मैन राइफल में स्वर्ण पदक जीता है।
इस इवेंट में अर्पित ने 400 में से 385 प्वाइंट हासिल किए। फायर फॉर गोल्ड शूटिंग अकादमी की शूटर अक्षयनि शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ वुमन में रजत और 10 मीटर एयर राइफल यूथ वुमन में भी रजत पदक जीता। अकादमी की शूटर कशिश शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्तौल वुमन (आईएसएसएफ) में कांस्य पदक हासिल किया। अकादमी के अन्य शूटर्स गौरव जम्वाल, घनश्याम ठाकुर, किश्तिज चंदेल और अर्णव सिंह रावत ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियन में नेशनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उधर, शूटिंग कोच मुनीष गुलेरिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संवाद